रायबरेली । सलोन क्षेत्र के कस्बा स्थित रमेश कुमार शर्मा के आवास पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह परिहार की अध्यक्षता में बैठक की गयी । इस बैठक में जनसत्ता दल के सलोन ब्लॉक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई औऱ अध्यक्ष जी द्वारा सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा पूर्ण पार्टी के प्रति कार्य निभाने की आपेक्षा की गई । जनसत्ता दल के रायबरेली जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रायबरेली जनपद के सभी ब्लॉकों में पार्टी के प्रति निरंतर कार्य चल रहा है और हम सभी लोग एक जुट होकर सभी पार्टियों को 2022 में कड़ी से कड़ी और बड़ी टक्कर देंगे ।

रिपोर्ट अंजनी कुमार IBN24X7NEWS रायबरेली

No comments:
Post a Comment