हारा किसान, विभाग ने गढ़ा कीर्तिमान - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, December 9, 2019

हारा किसान, विभाग ने गढ़ा कीर्तिमान

 

आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रशासन ने धान खरीद का नया रिकॉर्ड बनाया है।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रशासन ने धान खरीद का नया रिकॉर्ड बनाया है। 36.10 लाख क्विटल लक्ष्य के सापेक्ष 37.54 लाख क्विटल धान की खरीद कर 104 फीसद का आंकड़ा छूकर पिछड़े सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा के बीच रिकॉर्ड खरीद कैसे हो गई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल सूबे में सर्वाधिक धान खरीद के साथ शाहजहांपुर एक बार फिर राइस किग बन गया है।

150 क्रय केंद्र बंद

जनपद में 180 धान खरीद केंद्र खोले गए। खरीद लक्ष्य पूरा होने पर 150 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। वर्तमान में रोजा, पुवायां, बंडा, जलालाबाद, तिलहर, कलान तथा जलालाबाद मंडी में लगे क्रय केंद्र ही संचालित है। इन केंद्रों पर भी प्रभारी खरीद में टालमटोल कर रहे हैं।

सहकारी समितियों के केंद्रों पर 248 फीसद खरीद

किसानों से धान खरीद में आगे रहने वाला विपणन विभाग इस बार समितियों से पिछड़ गया। समिति के 14 क्रय केंद्रों पर दिन में भले ही सन्नाटा रहा तो, लेकिन 347747 क्विटल धान खरीद से पिछड़े सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जबकि प्रशासन के सीधे नियंत्रण में रहने वाली विपणन शाखा पर 80.74 फीसद धान खरीद हुई। उप्र. राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम एसएफसी के 12 केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 123 फीसद, कर्मचारी कल्याण निगम के 6 केंद्रों पर 120 फीसद तथा पीसीयू के 33 केंद्रों पर 106 फीसद धान खरीदा गया।

 

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार कश्यप IBN24X7NEWS शाहजहांपुर

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here