रायबरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर 2019 को दिल्ली में आयोजित होने वाली भारत बचाओ महारैली की तैयारी एवं जानकारी के लिए के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन कांग्रेस कार्यालय भवन में किया गया। प्रेस वार्ता में रायबरेली प्रभारी फरहान वारसी जिला प्रवक्ता महताब आलम और अभय त्रिवेदी उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने जानकारी दी कि दिल्ली की महारैली में दस लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य है । वही जनपद से लगभग 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।

उन्होंने 2004 से 2014 तक मनमोहन सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और बताया कि कैसे मौजूदा समय में देश को निजी कंपनियों को बेचने का दुष्चक्र रचा जा रहा है । उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 14 दिसंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर भाजपा सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को देश के सामने उजागर करें।
रिपोर्ट अंजनी कुमार IBN24X7NEWS रायबरेली
No comments:
Post a Comment