रिपोर्ट अरविंद यादव ibn24x7news महाराजगंज

नेपाल जाने वाले को अब यह पालन करना होगा यह नया बदलाव

2. गोरखपुर क्षेत्र के सोनौली से सटे नेपाल सीमा पर बेलहिया भंसार पर पर्यटक शुल्क और मालवाहक वाहनों से कस्टम शुल्क की वसूली हाती थी। अब इसमें बदलाव करके वाणिज्य बैंक की नई शाखा में जमा करना होगा।
3. राजस्व चोरी रोकने के लिए नेपाल सरकार ने वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। इसमें अब सीमा में प्रवेश से लेकर कई स्थानों पर क्लीयरेंस लेना होगा। हालांकि इससे एक लाभ यह है कि रास्ते में कहीं कोई चेकिंग नहीं की जाएगी।
4. भारत के डिब्बा बंद दूध जूस और एनर्जी ड्रिंक पर नेपाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में यदि आप नेपाल जाने का प्लान बना रहे है तो किसी भी प्रकार का कोई ऐसा पेय पदार्थ न लेकर जाएं अन्यथा चेकिंग के दौरान फेंक दिया जा सकता है।
5. नेपाल में अब 100 रुपये से अधिक के नोटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे अधिक के नोट ले जाने पर आप पर कार्रवाई भी हो सकती है।
6. भारत सरकार की ओर से कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र होना भी अब अनिवार्य कर दिया गया है। पहचान पत्र के बिना जाने की अनुमति नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment