मीरजापुर: पत्रकारों का दमन लोकतंत्र के लिए घातक--राजीव ओझा - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, June 1, 2018

मीरजापुर: पत्रकारों का दमन लोकतंत्र के लिए घातक--राजीव ओझा

पत्रकारों का दमन लोकतंत्र के लिए घातक--राजीव ओझा 

मिर्जापुर - अदलहाट  स्थानीय बाज़ार स्थित पूर्वांचल प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय पर बुधवार की शाम हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
     संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार ओझा ने कहाकि ग्रामीण पत्रकारों के लिए पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया जाना समय की मांग है। शासन द्वारा पत्रकारों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना चाहिए। पत्रकारों पर बढ़ रही उत्पीड़न की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहाकि प्रदेश में लगातार पत्रकारों का दमन किया जा रहा है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है।
      संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहाकि संगठन को मजबूत बनाए बगैर पत्रकारों को न्याय नहीं दिलाया जा सकता।
         इस दौरान प्रदेश महासचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, आत्मा प्रसाद त्रिपाठी,सुरेंद्र सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह,शिवकुमार सिंह, निरंजन सिंह, अखिलेश सिंह  सहित अन्य लोग भी रहे। संचालन श्रीश द्विवेदी रंजन ने किया।



रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मीरजापुर

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here