बगहा पश्चिमी चंपारण - बगहा :-सिकरहना नदी पर बना स्कू्रपाइप पुल की जर्जरता लोगों के लिए परेशानी का बना सबब - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, December 20, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण - बगहा :-सिकरहना नदी पर बना स्कू्रपाइप पुल की जर्जरता लोगों के लिए परेशानी का बना सबब

Ibn24x7news बगहा पश्चिमी चंपारण( बिहार) दिवाकर कुमार रिपोर्ट

बगहा:- बगहा प्रखण्ड़ एक हरपुर व बरिअरवा गांव के बीच सिकरहना नदी पर बना स्कू्रपाइप पुल की जर्जरता लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बाबत लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी बताते हैं कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उक्त पुल का निर्माण हुआ था। तब क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल था। हरपुर व बरिअरवा गांव के बीच की दूरी नजदीकी में परिणत हुई थी। विशेषकर क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी सुविधा हुई थी। परंतु समय के साथ मरम्मती न होने से उक्त पुल व उसके पहुंच पथ की हालत खराब होती गयी। पहुंच पथ की मरम्मती तो सुगर मिल द्वारा वर्ष में एक बार गन्ना सत्र के समय करा दी जाती है। जो कुछ महीने के लिए ही कारगर होती है।जो इस साल पुल मरम्मत से दुर रहा वहीं अब पुल का ग्राउंड स्तर भी टूटना शुरू कर दिया है। यदि उसकी मरम्मती समय रहते नही करायी गयी तो पुल से आवागमन ठप हो जाएगा। क्षेत्र के विधायक ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उक्त पुल का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा जो आज तक नहीं हो सका क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वोट के समय लम्बी लम्बी लुभावन बाते कर वोट तो ले लेते और जीतने के बाद फिर दिखाई नहीं देते है इस पुल का निरीक्षण D.m साहब भी करीब 2 साल पूर्व कर लिए हैं ग्रामीणों को आश्वस्त किए कि इसी जगह बगल मे दुसरा पुल बहुत जल्द बनेगा जो आज तक सपन बन कर रह गया समय रहते अगर पुल की मरम्मत नही किया गया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है और इसकी सारी जवाब दे ही जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन की होगी

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here