बगहा पश्चिमी चंपारण ठकराहा:- लोजपा ने माननीय नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा को ले कई सवाल उठाये। - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, December 18, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण ठकराहा:- लोजपा ने माननीय नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा को ले कई सवाल उठाये।



Ibn24x7news बगहा पश्चिमी चंपारण( बिहार) दिवाकर कुमार की रिपोर्ट


ठकराहा:-प.च बगहा पुलिस जिला के लोजपा संगठन के युवा संभाग जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने रविवार को ठकराहा दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक की है | बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा में चप्पल, जूता का चलना जनता का विरोध सुस्पष्ट करता है | पतिलार पंचायत में वार्ड की संख्या 17 है, जिसमें मात्र वार्ड नंबर 14 में ही विकास का कार्य प्रशासन, जदयू एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया है | दो सौ लोगों के वोट के चक्कर में पांच हजार की उपेक्षा हुई है | इस बात को लेकर विरोध जताने पर स्थापित प्रशासन और जदयू और भाजपा के लोग हमारे दल के जिला अध्यक्ष को मंच पर नहीं बुलाया | सीएम के जनादेश और जनाधार को लोगों ने खिसकाने का काम किया है | वहीं पुलिस जिला के लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा समय रहते अगर पतिलार पंचायत एवं बगहा पुलिस जिला में विकास का कार्य स्थाई रूप से उठाया होता, तो आज यह विरोध का सामना नहीं करना पड़ता | विकास कार्य कागजों तक सीमित हैं, जिससे स्पष्ट हैं कि सूबे के मुखिया समय रहते नहीं चेते, तो आने वाले चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।लोजपा के साथ हम पार्टी के जिलाध्यक्ष किशुन महतो ने भी विरोध जताते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री के समीक्षा कार्यक्रम में गठबंधन धर्म का निर्वाहन नहीं किया गया | शेष पार्टियों में हम, लोजपा, रालोसपा इन तीन पार्टियों के जिलाध्यक्षों को मंच पर बैठने की जगह नहीं दी गई | इससे आने वाले दिनों में गठबंधन धर्म में दरार होना जिला स्तर पर तय है |'<§[¦ |¶;[|§¥

! & 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here