बगहा पश्चिमी चंपारण - गंडक पार के प्रखंडों की जीवन रेखा कही जाने वाली रेल परियोजना - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, December 13, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण - गंडक पार के प्रखंडों की जीवन रेखा कही जाने वाली रेल परियोजना

 IBN 24×7 NEWS विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

 छितौनी-तमकुही रोड का निर्माण कार्य मंगलवार को बैदिक मंत्रो के साथ सुरु किया गया।सवेदक द्वारा विधिवत पूजा कर के कार्य का आरम्भ किया गया।संवेदक सुरेन्द्र कुशवाहा द्वारा सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रीपतनगर गांव के समीप परियोजना का आरम्भ किया गया।वही इस परियोजना के सुरु होने की सूचना पर गंडक पार के चारों प्रखंड के लोगों के साथ सीमावर्ती यूपी के लोगों में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गयी हैं।लोगों के वर्षो पुराना सपना सच होता दिख रहा हैं।उल्लेखनीय हैं की छितौनी तमकुही रेल परियोजना के पूर्ण होने के बाद गंडक पार के पिपरासी,मधुबनी,भितहा व ठकरहा प्रखंड के लोगों का सामाजिक स्तर के साथ आर्थिक स्तर पर विकास हो पायेगा।लोगों का सीधा जुड़ाव देश के अन्य शहरों हो जायेगा जिससे व्यापार के नये आयाम सुरु हो जायेगे।यातायात के साधन के साथ इस रेल लाइन के लिए बने बंधे से चारों प्रखंड के लोगों को बाढ़ से भी राहत मिलेगी।जिससे हजारों एकड़ भूमि में फसल उगाया जा सकेगा।वही इस परियोजना के तहत 2011-12 में ही पनियहवा से छितौनी तक रेल लाइन और स्टेशन बन गया हैं और ट्रायल भी हो भी हो चूका हैं लेकिन उसके बाद यह परियोजना ठंढे बस्ते में चला गया था।बाद में एनडीए के सरकार बनने के उपरांत इस परियोजना की आवाज उठी।सांसद सतीशचंद्र दुबे के प्रयास से आवंटन प्राप्त हुवा।वर्तमान में श्रीपतनगर से जटहा यूपी बिहार सीमा तक 06 किमी तक कार्य होगा।इस कार्य को करा रही कंपनी मैसेंजर गजेन्द्र प्रसाद सिंह प्राइवेट लिमिटेट के संवेदक ने बताया की इस कार्य में 12 पुल का निर्माण करना हैं वही यह कार्य दो वर्ष में पूरा कर लेना हैं।जिसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली गयी हैं।सम्बंधित परियोजना का भूमि अधिग्रहण कार्य भी पूरा कर लिया गया हैं।

बताते चले की आजादी से पूर्व छितौनी-बगहा रेल मार्ग था जो श्रीपतनगर गांव होके रेक बगहा आती थी।इसी मार्ग से 1917 में गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन चलाने के लिए चंपारण आया गया था।लेकिन गंडक नदी में 1928 में आयी बाढ़ के कारण पुल टूट गया।वह बाद की परियोजना पनियहवा से बगहा होते बनी हुई हैं।1928 में पुल टूटने के बाद ट्रेन छितौनी तक ही जाती थी।

उल्लेखनीय हैं की 20 फरवरी 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा यूपी के छितौनी इंटर कालेज में शिलान्यास किया गया था।इस रेल परियोजना की लम्बाई 62.5 किमी हैं।जिसमें 07 रेलवे स्टेशन क्रमशः छितौनी 3.35किमी,जटहा 15.55 किमी,मधुबनी 28.70 किमी,धनहा 35 किमी,खैराटोला 38 किमी,पिपराही 49.7 किमी व तमकुही रोड स्टेशन 62.5 किमी पर बनेगा।

वही पूजन के समय पूर्व विधानसभा प्रत्यासी मुकेश कुशवाहा,पूर्व पार्षद सुदर्शन निषाद,संजय हमदर्द,रानेश्वर निषाद,भोला निषाद,रेलअधिकारी व अन्य उपस्थथित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here