इलाहाबाद - अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति पर मांगा जवाब - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, December 6, 2017

इलाहाबाद - अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति पर मांगा जवाब

रिपोर्ट शिव विशाल पाण्डेय

इलाहाबाद - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति में हो रही प्रगति की जानकारी मांगी है।

यह आदेश न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्य ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती को लेकर दाखिल अजय सिंह व अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का साक्षात्कार हो रहा था। लगभग 80 प्रतिशत भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

राज्य सरकार ने कोई कारण बताए बगैर 29 मार्च 2017 को भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है। राज्य सरकार की ओर से बताया गया किआयोग में सदस्यों के पद रिक्त होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में समय लग रहा है। सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इस पर कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी मांगी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here