फैजाबाद - भाजपा के नव निर्वाचित सभासदों का स्थानीय स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी पार्क में शपथ ग्रहण संपन्न - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, December 15, 2017

फैजाबाद - भाजपा के नव निर्वाचित सभासदों का स्थानीय स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी पार्क में शपथ ग्रहण संपन्न

अध्यक्ष जब्बार अली ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

*संवाददाता- मो0 आलम शेख फैजाबाद*


(फैजाबाद) पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी की देखरेख में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में भाजपा के नवनिर्वाचित 7 सभासदों को पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव रहे कार्यक्रम का संचालन वेद रतन मोहन ने किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगान से हुआ पूर्व मंत्री सीताराम निषाद,वजीरगंज वार्ड के सभासद मोहम्मद शफीक,शिक्षक राधेश्याम तिवारी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।पूरे रसूल बक्स वार्ड के सभासद कुलदीप सोनकर,नयागंज वार्ड के सभासद उमाशंकर कसौंधन,कजियाना वार्ड के सभासद आशीष वैश्य,पूरे जामी वार्ड के सभासद बुधराम लोधी,अकबर गंज वार्ड की सभासद श्रीमती संध्या देवी,काशीपुर वार्ड की सभासद रूपा धानुक, नरियापार वार्ड की सभासद मंजू सोनकर को पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने शपथ दिलाई।                   इस मौके पर एसडीएम पंकज सिंह,तहसीलदार रामजन्म यादव,अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी,कोतवाल जय वीर सिंह यादव,किला चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, नयागंज चौकी प्रभारी रामचेत यादव,पालिका के वरिष्ठ लिपिक भगवती प्रसाद,जय नाथ अवस्थी आदि मौजूद रहे इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन,सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पांडे, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष शिवराम यज्ञ सैनी,महामंत्री विजय शंकर शुक्ला,आईटी विभाग के जिला सह संयोजक सचिन कसौधन, आशीष शर्मा,विश्वनाथ तिवारी,राजेश गुप्ता,दुर्गेश चंद श्रीवास्तव,राज किशोर सिंह,अमित गर्ग,रामसनेही लोधी,आफाक रज़वी, ताजुद्दीन पप्पू,मोहम्मद शरीफ सहित कई वर्तमान एवं पूर्व सभासद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।         इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने सातो नव निर्वाचित सभासदो सहित विधायक, एसडीएम,तहसीलदार तथा कई लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अधिशासी अधिकारी ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here