बगहा पश्चिमी चंपारण 27 को होगा जदयू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, December 19, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण 27 को होगा जदयू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

IBN 24×7 NEWS विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार

बगहा, 17 दिसम्बर(हि.स.)। बगहा पुलिस जिला के प्रखण्ड़ बगहा एक जदयू संगठन ने आगामी 27 दिसम्बर को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व पंचायत स्तरीय बूथ कमिटी तैयार कराने को लेकर रविवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक रा उ. मध्य विद्यालय चौतरवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राव ने की। बैठक के मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश संगठन सचिव सह विधानसभा प्रभारी भीष्म सहनी रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 27 दिसम्बर को प्रखंड स्तरीय बगहा एक में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों- हजार की संख्या में प्रखंड कार्यालय में पहुँचाने की अपील की गयी है | पंचायत स्तरीय बुथ स्तर पर कमिटी बनाने के साथ ही पंचायत स्तरीय संगठन को मजबूत करने हेतु पार्टी में नये कार्यकर्ताओ को जोडने की अपील पार्टी कार्यकर्ताओ से की।
जदयू के जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया इम्तियाज अहमद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की संगढात्मिक ढाँचा मजबूत नहीं होगी, तब तक संगठन धारदार नहीं होगा। पार्टी में नवयुवकों, महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या मे जोडने पर बल दिया । बैठक को जदयू नेता ओमप्रकाश शाही, जीतेन्द्र जयसवाल, प्रभू तिवारी, चॉदमल यादव, अमजद अली, सुदर्शन चौधरी, ब्रजेश चौधरी, प्रकाश चौधरी, कन्हैया प्रसाद, अखिलकिशोर प्रसाद, गोविन्द कुमार समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here