*फैजाबाद, भेलसर - छिटपुट नोक छोक के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नगर पालिका परिषद का चुनाव* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Thursday, November 23, 2017

*फैजाबाद, भेलसर - छिटपुट नोक छोक के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नगर पालिका परिषद का चुनाव*

*ibn 24 x 7 संवाददाता-मो0 आलम शेख भेलसर फैजाबाद*

भेलसर (फ़ैज़ाबाद )नगर पालिका परिषद् रूदौली में सभासद प्रत्याशियों के मध्य छुटपुट नोकझोक के बीच 63.39%मतदान हुआ ।उपजिलाधिकारी   गिरजेश चौधरी ने जाकारी देते हुए बताया की रुदौली  नगर निकाय  चुनाव में मतदाता सूची के अनुसार कुल 33038 मतदाता थे जिनमें 20944 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के दौरान प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नज़र रही।मखदूम ज़ादा,पुरे मियां  व् कटरा वार्ड में सभासद प्रत्याशियों के मध्य छुटपुट नोक झोंक के अलावा कही से किसी तरह की कोई  घटना का समाचार नहीं प्राप्त हुआ।उपजिलाधिकारी गिरजेश चौधरी,क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा,तहसीलदार राम जनम यादव व् कोतवाल जयवीर सिंह यादव सहित थानाध्यक्ष मवई व्  थानाध्यक्ष पटरंगा शमशेर बहादुर सिंह सहित भारी तादाद में पुलिस  सम्पूर्ण नगर का भर्मण करती नज़र आई वहीँ महिला पुलिस भी मतदान केंद्रों पर मुस्तैद नज़र आई।
कोतवाल रूदौली ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल के कुशल निर्देशन व् मैनेजमेंट तथा रूदौली नगर क्षेत्र की अमन पसंद जनता के सहयोग से नगर पालिका चुनाव  शांति पूर्ण संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here