बगहा पश्चिमी चंपारण (बिहार) - भितिहरवा ग़ांधी आश्रम आज के दिन ही सौ वर्ष पहले महात्मा ग़ांधी जी ने अनौपचारिक शिक्षा केन्द्र की शुरुआत की थी - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, November 20, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण (बिहार) - भितिहरवा ग़ांधी आश्रम आज के दिन ही सौ वर्ष पहले महात्मा ग़ांधी जी ने अनौपचारिक शिक्षा केन्द्र की शुरुआत की थी

बगहा पश्चिमी चंपारण (बिहार) दिवाकर कुमार की रिपोर्ट IBN24x7 News

भितिहरवा - प.च भितिहरवा पश्चिमी चंपारण की धरती पर महात्मा ग़ांधी के कदम रखने के सौ साल बाद चंपारण शताब्दी वर्ष बिहार सरकार मना रही है। बिहार सरकार गांधी के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भितिहरवा पहुंचे।

 यहां उन्होंने सबसे पहले बुनियादी विद्यालय भवन जीर्णोद्धार किया। इसके बाद भितिहरवा आश्रम में 4 करोड़ 30 लाख रुपये से बनने वाले भवन का शिलान्यास भी  किया। मुख्यमंत्री ने यहां महात्मा गांधी के प्रिय भजन को भी सुना। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सौ साल पहले महात्मा गांधी ने यहां विद्यालय को स्थापित किया था।

आज सौ साल बाद हम इसे आगे बढ़ाने आये हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने चंपारण में हो रहे किसानों पर जुल्म को समझा था। इसका एहसास हुआ कि उन्हें सफलता मिली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भितिहरवा को गांधी सर्किट से जोड़ने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने लोगों से 21 जनवरी को बननेवाले मानव श्रृंखला से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि शराबबंदी पर सिर्फ कानून लागू करने से नहीं होगा। इसकी सफलता के लिए महिलाओ और पुरुषों को गोलबंद होना होगा।

गांव-गांव में शराब पीने और बेचने वालों पर नजर रखनी होगी। उन्होंने लोगों को सात निश्चय योजनाओं की जानकारी भी दी।मालूम हो कि पश्चिम चंपारण के भितिहरवा आश्रम में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित दूसरी पाठशाला (बुनियादी विद्यालय,भितिहरवा का लोकार्पण) का कायाकल्प किया गया है। साथ ही बड़हरवा लखनसेन गांव की पहली पाठशाला, वृंदावन, मधुवन, शेखधुरवा और रानीपुर की पाठशाला का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है।1917 के चंपारण सत्याग्रह में गांधी का साथ देनेवाले और गवाही देने वालों की कहानियों को शिक्षा विभाग ने एक किताब का रूप दिया है।

भितिहरवा आश्रम एवं चंपारण आंदोलन में स्त्री-स्वर’ नामक किताब में उन 19 महिलाओं की गवाही को रखा गया है, जिन्होंने चंपारण आंदोलन में महात्मा गांधी का साथ दिया था और अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। समारोह में कला संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला व संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद और दूर दूर से आये ग्रामीण लोग और औरतें मौके पर मौजूद रहें

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here