ललन कुमार निराला का रिपोर्ट IBN24x7 News
निर्मली (सुपौल) - मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय वेश्म में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को लेकर पदाधिकारियो की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला लोक निवारण पदाधिकारी अजय कुमार झा ने की। बैठक में लोक निवारण पदाधिकारी निर्मल कुमार सहित अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि लोक शिकायत निवारण सरकार की एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य आम जनता के शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर उन्हें राहत प्रदान करना है।
श्री झा ने बताया की प्रायः यह देखा जाता है कि विभिन्न प्राधिकार द्वारा स्वयं उपस्थित ना हो कर अपने किसी अधीनस्थ को भेज दिया जाता है जो सही नहीं है। सुनवाई में प्रत्येक प्राधिकार स्वयं उपस्थित होना चाहिए। विशेष परिस्थिति के लिए ऐसे पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित कर सकते हैं, जिन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी हो।
मौके पर मरौना प्रखंड प्रमुख विद्या देवी, अनुमंडल दंडाधिकारी नमिता कुमारी, बीडीओ मरौना सुशील कुमार, सीओ मरौना कृष्ण कुमार यादव, सीओ निर्मली रविन्द्र कुमार चौपाल, कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, सहित अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment