राजनादगांव - डोंगरगढ में काँग्रेस ने मनाया नोट बंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर 8 नवंबर को काला दिवस - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Thursday, November 9, 2017

राजनादगांव - डोंगरगढ में काँग्रेस ने मनाया नोट बंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर 8 नवंबर को काला दिवस

संवाददाता महेंद्र शर्मा IBN 24x7  News राजनादगांव

राजनादगांव जिले के डोंगरगढ में नोटबंदी के  निर्णय के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक शहर काँग्रेस कमेटी डोंगरगढ के  द्वारा दिन मे विरोध प्रदर्शन कर बाईक रैली निकाल कर नुक्कड सभा आयोजित किया गया  और शाम को जयस्तम्भ चौक मे कैंडल जला कर नोट बंदी के समय अव्यवस्था का शिकार हो कर मृत हुये लोगो को  श्रद्धाजंली अर्पित किया गया।

इस दौरान वहाँ उपस्थित काँग्रेस जनो ने कहा कि केंद्र सरकार नोटबंदी के उद्देश्यों को पूर्ण करने में पूरी तरह
असफल रही, केंद्र सरकार द्वारा कहा जाता था कि नोटबंदी से काला धन समाप्त होगा, आतंकवाद व नक्सलवाद समाप्त होगा पर नोटबंदी का ऐसा कोई लाभ देश को नही मिला उल्टे इसके बाद देश में बेरोजगारी बढ गयी है और औद्योगिक विकास थम गया है। नोट बंदी को देश भुगत रहा है। नोट बंदी भी एक जुमला साबित हुआ।

 ब्लाक शहर काँग्रेस कमेटी  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व मंञी धनेश पटिला, जिला काँग्रेस अध्यक्ष अलालीराम यादव, प्रदेश सचिव नवाज खान, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या देशपांडे, ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष संजीव गोमास्ता, ग्रामीण अध्यक्ष चुमन साहू, नपा उपाध्यक्ष शिव निषाद, युकांध्यक्ष संदीप गहरवार, पूर्व नपाध्यक्ष धीरज मेश्राम, डाँ. थानेश्वर पटिला, हरिप्रसाद शर्मा, अशोक भंडारी, निर्मल जैन, आनंद पंचरत्न, संजय श्रीवास्तव, रिम्मी भाटिया, कमलेश वर्मा, नलिनी मेश्राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता शिंदे, किरण मेश्राम, जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे, हर्षिता स्वामी, शिशुपाल भंडारी, प्रमोद टेम्भुर्णीकर, हरिश भंडारी, इंदरपाल राजा, गणपत रजक, एडविन हैदर, संजय यादव, पार्षद मनोज साहू और रमेश लिल्हारे, राजकुमार सेन, शिवेन्द्र गहरवार, अनिकेत मेश्राम, अनिल यादव, गणेश साहू, ईश्वर समुन्द्रे, राजेश सिन्हा, अरूण ग्वाला, ऋषि शर्मा, सुदेश मेश्राम, दशरथ सोनी, अश्वनी फुले, वसीम खान, अभिषेक वैष्णव, रजत देशपांडे, मतीन खान, शेख जफर आसू, आनंद अग्रवाल, राहुल, श्रृजन यादव प्रिंस, रईस खान, जावेद खान सहित बडी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित हुये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here