राजनादगांव एकता दौड़ के अवसर पर जयस्तंभ चौक में उत्सव सा माहौल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नागरिकों के उत्साह को देखकर दुगुना हो गया उमंग - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, October 31, 2017

राजनादगांव एकता दौड़ के अवसर पर जयस्तंभ चौक में उत्सव सा माहौल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नागरिकों के उत्साह को देखकर दुगुना हो गया उमंग

रिपोर्ट महेंद्र शर्मा (बंटी) ibn24x7news राजनादगांव


राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2017 को  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ हज़ारों नागरिकों ने एकता की दौड़ लगाई। जयस्तंभ चौक में इस अवसर पर  उत्सव का माहौल बना। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गुलामी के दौर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने सशक्त राष्ट्र का सपना देखा देखा था। आज जब इस जगह पर हजारों युवा,  बुजुर्ग और बच्चे राष्ट्र एकता के लिए उत्साह से जुड़े हैं, तब लगता है कि सरदार पटेल का महती संघर्ष सफल हो गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरूष के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि रियासतों का भारत मे विलीनीकरण बहुत कठिन कार्य था। सरदार पटेल ने अपनी गहन मेधा से इस कठिन कार्य को सहज कर दिया। भारत के पहले गृह मंत्री
के रूप में उन्होंने सुदृढ शासन व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई। इतिहास इस कार्य के लिए सदा उनका स्मरण रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल हमेशा एकता पर जोर देते थे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत आज एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व के समक्ष खड़ा है इसके पीछे सरदार पटेल का  अहम योगदान है।

इस अवसर पर सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि आज बहुत गौरवशाली क्षण है जब हम राष्ट्र की एकता के लिए सद्भावना दौड़ के लिए एकत्र हुए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र सेवा में अपना पूरा जीवन अर्पित किया। सुबह से ही उत्साह से जुटे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। अपने देश के लिए इतनी गहरी भावना देखकर बहुत अच्छा लगता है। इस मौके पर 80 साल के वृद्धजनों के साथ 10 साल के बच्चों ने भी दौड़ लगाई। चारों ओर से भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। जयस्तंभ चौक में देश प्रेम पूरे उफान पर था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों का, युवाओं का तथा बुजुर्गों का भी हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बुजुर्गों के उत्साह को देखकर कहा कि ऐसा लग रहा है

 कि इनका बचपन लौट आया है। वैसा ही बच्चों जैसा उत्साहए उमंग और स्फूर्ति। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र भावना हममें गहरी भावनाएं लाती हैं। ऐसे महान अवसरों पर हम नई ऊर्जा से राष्ट्र को सुदृढ बनाने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, महापौर  मधुसूदन यादव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  शोभा सोनी, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष  लीलाराम भोजवानी, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष  अशोक शर्मा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष  संतोष अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेखा मेश्राम, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अशोक चौधरी, राज्य अंत्यावसायी निगम के सदस्य  पवन मेश्राम, नगर निगम सभापति श्री शिव वर्मा, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक  विनोद खांडेकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  भरत वर्मा, पूर्व महापौर  नरेश डाकलिया,कोमल राजपूत, सावन वर्मा सौरभ कोठारी  राजेश श्यामकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर  भीम सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल एवं डीएफओ मोहम्मद शाहिद भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here