राजनादगांव(छत्तीसगढ़) - डॉ. रमन सिंह ने नवागांव में किया वेब कांफ्रेंसिंग की सुविधा युक्त स्मार्ट क्लास का शुभारंभ अगले महीने तक 100 स्कूलों में आरंभ हो सकेगी सुविधा, फूलझर में 61.35 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, October 31, 2017

राजनादगांव(छत्तीसगढ़) - डॉ. रमन सिंह ने नवागांव में किया वेब कांफ्रेंसिंग की सुविधा युक्त स्मार्ट क्लास का शुभारंभ अगले महीने तक 100 स्कूलों में आरंभ हो सकेगी सुविधा, फूलझर में 61.35 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रिपोर्ट महेन्द्र शर्मा (बंटी) ibn24x7news राजनादगांव

राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2017 को डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में एक बड़ी कड़ी उस वक्त जुड़ गई जब मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्राम नवागांव में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस स्मार्ट क्लास में वेब कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसी भी जगह से वेब कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत हो सकेगी। उदाहरण के लिए अगर मुख्यमंत्री सीएम हाउस से सीधे बच्चों से बातचीत करना चाहेंगे तो यह वेब कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो सकेगा। जिला प्रशासन ने एक रोस्टर तैयार किया है जिसमें कलेक्टर भीम सिंह हर सप्ताह स्मार्ट क्लास वाले बच्चों से बातचीत कर पाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भी वेब कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन बच्चों को पढ़ा सकेंगे। दृश्य-श्रव्य माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर रूप से शिक्षित करने डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स कमिटी ने उपयोगी पाठ्य सामग्री तैयार की है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम नवागांव में डिजिटल साक्षरता केंद्र का अवलोकन भी किया। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने यहाँ चल रही गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। ई-सामथ्र्य योजना के अंतर्गत जिले में 25 ग्राम पंचायतों में यह
योजना आरंभ की गई है। यहाँ 15 दिनों के कोर्स में ग्रामीण क्षेत्र के हर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। डिजिटल लिट्रेट होने से लोग ई-पेमेंट कर सकेंगे। मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठा सकेंगे। वाट्सएप जैसे नये माध्यमों से परिचित हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डिजिटल साक्षरता एवं कौशल आधारित विभिन्न प्रशिक्षणों प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि आप लोग आधुनिक समय के तकनीकी माध्यमों से जुड़ रहे हैं। तकनीक में जीवन को बदलने की जबर्दस्त संभावना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवागांव में कहा कि नवागांव के निवासियों के लिए साढ़े पाँच करोड़ रुपए की राशि से बनने वाली नवागांव-मनगट्टा सड़क बहुत उपयोगी होगी। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई योजना से भी अधिकाधिक किसानों को लाभ दिया जाएगा। ग्राम पंचायत फूलझर में मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शाला के जीर्णोद्धार, नवीन आंगनबाड़ी निर्माण कार्य एवं तालाब गहरीकरण, खेल मैदान समतलीकरण के कार्य को स्वीकृति दी। इसमें 40 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 62 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर हम आज यहाँ उपस्थित हैं। आप लोगों ने दीवाली का त्योहार मनाया, उससे पहले बोनस त्योहार मनाया। बोनस से किसान भाइयों के घरों में खुशियाँ आई हैं। सूखे जैसी भंयकर विपदा को समझते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजा राहत राशि में बढ़ोत्तरी की और फसल बीमा योजना जैसी योजनाएँ आरंभ की। राजनांदगांव में पूरे प्रदेश के सर्वाधिक बीमित किसान हैं। फसल बीमा की वजह से तथा बोनस वितरण की वजह से किसानों को सूखे की मार नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर कलेक्टर  भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल, डीएफओ  मोहम्मद शाहिद, अपर कलेक्टर जे.के. धु्रव एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। वही
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच सम्मानित हुए

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डोंगरगढ़ बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पाँच सरपंचों को सम्मानित किया। ये मुसरा, एलबी नगर, बिच्छीटोला, रेंगाकठेरा तथा बागरेकसा के सरपंच हैं। इन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों को दूध पिलाना आरंभ किया। आंगनबाड़ी के लिए नये बर्तन उपलब्ध कराए एवं अन्य नवाचार किए। कलेक्टर  भीम सिंह ने बताया कि जिले के 600 से अधिक पंचायतों में कुपोषित बच्चों को दूध पिलाना आरंभ किया जा चुका है।साथ ही वहाँ हॉकी खेल रही लड़कियों की प्रशंसा की मुख्य मंत्री ने
मुख्यमंत्री नवागांव में नेशनल तक हॉकी खेल चुकी कल्पना साहू से मिले। उन्होंने कहा कि गाँव की लड़कियाँ हॉकी जैसे खेल में रुचि ले रही हैं और इसमें अपनी जगह बना रही हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। गाँव की लड़कियों के 30 हॉकी स्टिक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने सरकार बड़ा काम कर रही है। जहां मुख्य मंत्री
पीएम आवास हितग्राही के घर में खाया खीर और भजिया
मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राही के घर पहुँचे। यहाँ उन्होंने खीर और भजिया खाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना शासन की ऐसी योजनाएँ हैं जिनसे लाखों लोगों की जिंदगी में सुखद बदलाव आ रहे हैं। ऒर
जनसंपर्क, बिहान एवं कौशल विकास की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग, एनआरएलएम तथा कौशल विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इनमें जिले में हो रहे विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here