*उत्तर प्रदेश - अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों का प्रदेश भर में प्रदर्शन* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Thursday, August 17, 2017

*उत्तर प्रदेश - अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों का प्रदेश भर में प्रदर्शन*

उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को लखनऊ से औरया जाते हुए उन्नाव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा कार्यकर्ताओं को अपने अध्यक्ष की ‘गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो वह अपने अपने जिलों में धरना प्रदर्शन करने लगे। हालांकि बाद में अखिलेश को छोड़ दिया गया। औरया में अपने पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने के लिए अखिलेश आज लखनऊ आगरा एक्सप्रेस के रास्ते रवाना हुए। उन्नाव के पास उनको पुलिस हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें धौरहरा के कषि अनुसंधान केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया और अखिलेश लखनऊ वापस आ गए। असल में औरया में पंचायत चुनाव में पुलिस लाठीचार्ज में प्रदीप यादव व अन्य कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। औरैया में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पूर्व सांसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अखिलेश का उन्हीं को देखने औरया जाने का कार्यक्रम था। भाजपा का कर्ज माफी किसानों के साथ धोखा : अखिलेश अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का ऋण माफी का टोटका किसानों के साथ धोखा है। भाजपा सरकार में बच्चे बीमारी से मर रहे हैं बाढ़ में किसानों का जीवन तबाह हो गया है। ऐसे ही क्या न्यू इंडिया बनेगा? समाजवादी पार्टी अन्याय के विरूद्ध संघर्ष जारी रखेगी। भाजपा के दमन का जनता उचित उत्तर देगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर जिला पंचायत चुनाव जीतना चाहती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने औरैया में कुछ गलत नहीं किया। फिर भी पुलिस ने उनके साथबर्बरतापूर्वक कार्रवाई की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here