*देवरिया खुशी के माहौल में कुछ ऐसा हुआ बदल गया मातम के माहौल में* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, June 23, 2017

*देवरिया खुशी के माहौल में कुछ ऐसा हुआ बदल गया मातम के माहौल में*

देवरिया । घर के आंगन में हंसी खुशी के माहौल में शादी की रस्मे पूरी की जा रही थी। इसी बीच लड़की के बहनोई ने असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल होगए। इससे भगदड़ मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद वार्ड के पिपरहवा टोलाके रहने वाले धनंजय सिंह पुत्र स्वर्गीय वृजभूषण सिंह की शादी गुरुवार की रात को थी।बारात मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के जुडैला गांव से आई थी। द्वारपूजा और जयमाल के बाद विवाह की तैयारी होने लगी। मकान के आंगन में विवाह की रश्म निभायी जा रही थी। इसीबीच लड़की के बहनोई भीम सिंह नेअसलहा से फायरिंग कर दिया। इससे आंगन में मौजूद शराबी देवी, लीलावती देवी और बारात के हरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह और मोनू सिंह को छर्रे लग गए। फायरिंग से भगदड़ मच गई। परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिसने मौके से लड़की के बहनोई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना भीम सिंह पुत्र रामकेवल सिंह निवासी सुकई परसिया थाना भलुअनी बताया। कोतवाल छोटेलाल ने कहा कि फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here