रिपोर्ट प्रमोद गर्ग ibn24x7news बीगोद राजस्थान
बिगोद 18 अगस्त- भारत विकास परिषद जहाजपुर व विश्व हिन्दू परिषद रोपा के सयुक्त तत्वाधान में अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में आज दिनाक 18 अगस्त 2019 रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोपा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ देवराज सुरतानियाँ भारत विकास परिषद, विश्व हिन्दू परिषद से पंकज शर्मा,दीपक शर्मा,विनोद शर्मा, संजय शर्मा, अजित जैन ने माँ भारती, स्वामी विवेकानंद के तिलक लगा माला पहना कर दिप जला कर किया।
दोपहर को जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक गोपी चंद्र मीणा भी रक्तदान शिविर में पहुचे ओर रक्तदान कर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया, रक्त दाताओं को उपरणा ओडा कर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया!
भाविप सदस्य दीपक टांक, दुर्गेश कुमार गुगलिया व विश्व हिन्दू परिषद से विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, विधायक का स्वागत कर मोमेंटो प्रदान किया।
सोनाली जैन , शिविर इंचार्ज डॉ हिमांशु वर्मा ने भी पहली बार रक्तदान किया,
शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ!
इस कार्यक्रम में प्रकाश दाधीच, गणेश तेली,रामस्वरूप धाकड़, अरविंद शर्मा,भाग चंद सनाढ्य,सुनील शर्मा, किशोर शर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे!
No comments:
Post a Comment