रिपोर्ट पत्रकार रूप नरायन यादव ibn24×7news घाघरा घाट बहराइच
समाज वादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख चित्तौरा शलभ खन्ना उर्फ़ गुड्डू खन्ना ने आज सपा से अपना नाता समाप्त करते हुवे भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत मोबाईल से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिले के मशहूर ईंट भट्टा व्यवसायी समाजिक कार्यकर्ता शलभ खन्ना ने आज बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गोंड और पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के समक्ष अपने खत्री पुरा आवास पर मोबाईल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।इस अवसर पर सांसद व विधायक और मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुवे कहा कि यह शलभ की घर वापसी है।
गौर तलब हो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख शलभ खन्ना गुड्डू काफी वर्षों से समाज वादी पार्टी से जुड़े हुवे थे वह इससे पूर्व भी भाजपा के टिकट पर विधान परिषद का एक बार चुनाव लड़ चुके हैं।
No comments:
Post a Comment