इटावा क्षेत्रीय कार्यालय में शाखा स्तरीय परामर्श एवं विचार मंथन प्रक्रिया के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Sunday, August 18, 2019

इटावा क्षेत्रीय कार्यालय में शाखा स्तरीय परामर्श एवं विचार मंथन प्रक्रिया के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम

रिपोर्ट अंकुर त्रिपाठी ibn24x7 news इटावा

इटावा:- जिला इटावा में सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर दो दिवसीय परामर्श एवं विचार मंथन प्रक्रिया प्रारंभ
इटावा।भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न बैंकिंग मदों में स्तरीय सुधार के क्रम में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के इटावा में पुनः प्रारंभ हुए क्षेत्रीय कार्यालय में शाखा स्तरीय परामर्श एवं विचार मंथन प्रक्रिया के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शाखा प्रबन्धकों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।

सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के इटावा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रारंभ हुए दो दिवसीय शाखा स्तरीय परामर्श एवं विचार मंथन प्रक्रिया कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय से सम्बद्ध इटावा, मैनपुरी, फरुखाबाद, कन्नौज और औरैया जनपद की शाखाओं के 45 शाखा प्रबंधकों ने शिरकत की।क्षेत्रीय प्रबंधक डी.के.अर्जवानी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुए कार्यक्रम में अंतर बैंक परामर्श, समीक्षा, श्रेणीबद्धता और डिजिटल भुगतान में वृद्धि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में निगमित शासन, प्रौद्योगिकी के माध्यम से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों में ऋण प्रवाह, खुदरा ऋण, कृषि वित्त तथा कृषक आय में दोगुनी वृद्धि, निर्यात ऋण की चुनौतियों तथा नीति विकल्प, प्रधानमंत्री जनधन योजना में वित्तीय सुलभता एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को 5 खरब डालर के समकक्ष बढ़ाने के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक ऋण सक्रियता हेतु परामर्श एवं विचार मंथन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here