हरियाणा :-73वां स्वतंत्रता दिवस पर गरीबों के बच्चों के साथ दी ध्वज को सलामी - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, August 16, 2019

हरियाणा :-73वां स्वतंत्रता दिवस पर गरीबों के बच्चों के साथ दी ध्वज को सलामी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने सेक्टर-2 के पास तिरखा कॉलोनी में झोंपड़ पट्टी के बच्चों के साथ में 73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रक्षाबंधन होने की वजह से ये दिन बहुत खास दिन था | इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी | और राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह ने सभी शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ बच्चों को सम्बोधित किया ओर पर्यावरण के लिए प्रेरित किया | राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने बच्चों को राष्ट्र गान का महत्व बताया राष्ट्रीय सचिव डॉ.महेंद्र भारद्वाज ने इस मौसम में बीमारीयों से बचाने के उपाय बताये | महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट नीरज भारद्वाज ने लड़कीयों को अपनी सुरक्षा के लिए टिप्स दिये और राइट टच व बैड टच के बारे में बताया | महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबलेश मलिक ने विशेष रूप से महिलाओं और लड़कीयों को उनके अधिकार बताये और सभी को स्वाभिमानी बनने के लिये प्रेरित किया है | इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी विक्की तनेजा ने कहा कि हमें हर जरूरमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और हमेशा उन गरीबों का ध्यान रखना चाहिए |
राष्ट्रीय सचिव सुस्मिता भूमिक ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज में छोटे-छोटे बच्चे नशे के शिकार हो रहे है हम सभी को नशा मुक्ति के लिए प्रेरणा देना चाहिए | तो वहीं विमलेश देवी ने बताया कि हम सभी को एक जुट रह कर एक दूसरे का साथ देना चाहिए आपस में भाईचारा होना चाहिए तो अच्छा होगा इस मौके पर सभी को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी | इस मौके पर मधू शर्मा,कुंवर लखन रावत,नीलम तेवतिया, बच्चू तेवतिया,जीतेन्द्र कुमार, संगीता नेगी,नीरज भारद्वाज, विमलेश देवी,बेबी देवी,मनीषा देवी,मजलिस खान,लेखराम, नत्थी राम,ओर अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे |

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here