रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
बगहा (16 अगस्त 2019 ) 73वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर बगहा नगर के रैन बसेरा के परिसर में एनडीआरएफ की टीम ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 9 बटालियन एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर सुरेश विलॉग ने अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस शुभ अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेश विलॉग ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों व शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तत्पश्चात उन्होंने अपने तरफ से एनडीआरएफ बल के बहादुर बचाव कर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दिया। उन्होंने ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण करें कि आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों को बचाने एवं उन्हें विकट परिस्थितियों में हर सम्भव मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
व्यावसायिक कार्यकुशलता को अपनाकर अपने देश के नागरिकों के विश्वास पर सदैव खरा उतरेंगे।इस अवसर पर सहायक इंस्पेक्टर हेमचंद्रशाह,असिस्टेंट इंस्पेक्टर,सुनील कुमार मंडल, कालूराम मीणा,श्याम कुमार मोहन, लीलाराम,मोहम्मद इकबाल,नंदन कुमार,शशिकांत सहित तमाम एनडीआरएफ बल शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment