इलाहबाद - निगम में अनिवार्य होगा वंदेमातरम', इलाहाबाद की निर्वाचित मेयर का आदेश - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, December 11, 2017

इलाहबाद - निगम में अनिवार्य होगा वंदेमातरम', इलाहाबाद की निर्वाचित मेयर का आदेश

Ibn24x7news शिव विशाल पाण्डेय


इलाहाबाद : नगर निगम सदन में राष्ट्रगीत वंदेमातरम गायन अब अनिवार्य होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले वंदेमातरम गायन होगा। गायन के दौरान महापौर, सभी पार्षद व अधिकारी सावधान अवस्था में खड़े होंगे। जबकि सदन की समाप्ति राष्ट्रगान से होगी। यह निर्णय निर्वाचित महापौर अभिलाषा गुप्ता ने लिया है।

अभिलाषा गुप्ता ने यह निर्णय मेरठ व अलीगढ़ के महापौर द्वारा सदन में वंदेमातरम गायन पर रोक लगाने के बाद लिया है। भाजपा के टिकट से दूसरी बार नगर निगम के सदन पहुंचीं अभिलाषा गुप्ता का कहना है कि वंदेमातरम् भारत की आन, बान, शान का प्रतीक है। मुस्लिमों द्वारा वंदेमातरम् का विरोध करने के प्रश्न में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। हमारा राष्ट्रगीत सबको जोड़ने व साथ लेकर चलने का संदेश देता है, ऐसे में यह किसी जाति-धर्म के खिलाफ कैसे हो सकता है।

यह समझ का फेर है, वंदेमातरम तो हर भारतवासी के स्वाभिमान से जुड़ा है। इसलिए उसका गायन अनिवार्य किया गया है। अगर कोई वंदेमातरम गायन का विरोध करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, भले वह कोई भी हो। अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here