ibn24x7news
इलाहाबाद : शहर और आसपास के इलाकों में गांजा की सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नई गढ़ी निवासी विनय कुमार शर्मा, उसके रिश्तेदार सुनील कुमार तिवारी और पनवार रीवां के इज्जत लाल जायसवाल को सड़वा तिराहे के पास से पकड़ा गया। तस्करों के कब्जे से बोलेरो में लदा 42 किलो गांजा बरामद हुआ।
शुक्रवार दोपहर अभियुक्तों को पुलिस लाइन सभागार में एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी ने मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि इज्जत लाल की बोलेरो है। वह करीब तीन महीने से गांजा तस्करी का काम करता था। ड्राइवर विनय की बहन सुनील तिवारी के गांव में ब्याही है। रिश्तेदारी होने के कारण उनमें दोस्ती हुई और फिर कामकाज के दौरान ही इज्जत से परिचय हुआ। पूछताछ में इज्जत ने पुलिस को बताया कि उसे नई गढ़ी इलाके में गुड्डू नामक शख्स गांजा उपलब्ध कराता था, जिसे इलाहाबाद में शुभम को पहुंचाना था। मिर्जापुर में गांजा देने के बाद इलाहाबाद आ रहे थे, तभी औद्योगिक थाने के एसआइ विनोद कुमार सिंह, गया प्रसाद ने अपनी टीम के साथ उन्हें पकड़ लिया। इज्जत ने बताया कि बोलेरो खरीदने के बाद वह कर्ज में डूब गया था, जिस कारण तस्करी करने लगा था।

No comments:
Post a Comment