डेहरी के प्रसन्नजीत सिंह बने नेवी में सब लेफ़्टिनेंट - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, December 4, 2019

डेहरी के प्रसन्नजीत सिंह बने नेवी में सब लेफ़्टिनेंट

 

डेहरी  ,रोहतास- डेहरी के रत्तु विगहा निवासी प्रसन्नजीत सिंह ने नौसेना में सब लेफ़्टिनेंट बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। उनके पिता प्रेमचंद सिंह व्यवसायी तथा माता गीता देवी अकोढी गांव में आंगनबाड़ी सेविका हैं। सीमित संसाधनों के बल पर उन्होंने संतानों को अच्छी परवरिश एवं शिक्षा दिया। 13 जनवरी 1998 को जन्मे प्रसन्नजीत ने वर्ष 2013 में सैनिक स्कूल झुमरी तिलैया से मैट्रिक पास किया। फिर वर्ष 2015 में आइएससी में 96% अंक लाकर कोडरमा जिला में टाप किया।

प्रसन्नजीत अपने लगन और मेहनत के बल पर वर्ष 2016 में देश के सर्वोच्च सैन्य परीक्षा एनडीए उत्तीर्ण कर नौसेना के लिए चयनित हुए।हाल ही में वे भारतीय नौसेना अकादमी केरल से सब लेफ़्टिनेंट कोर्स से पासआउट हुए हैं। उनके परिजन पासआउट परेड में शिरकत करने केरल पहुंचे हैं तथा तस्वीरें साझा की है। प्रसन्नजीत के दिवंगत दादा निहोरा सिंह यादव इलाके के मशहूर किसान तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे।उक्त सब लेफ़्टिनेंट का भाई उज्ज्वल सिंह इंजीनियरिंग में अध्ययनरत हैं एवं बड़ी बहन प्रशंसा सिंह ने एमकाम उत्तीर्ण किया है।

शुरू से ही धुन के पक्के प्रसन्नजीत सिंह ने देश सेवा की भावना से नेवी के चुनौतीपूर्ण सेवा को चुनना बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि देशसेवा शुरु से ही उनका सपना रहा है। उनकी सफलता पर विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, पूर्व प्रबंधक रामनाथ सिंह, रंजन यादव,सोनू यादव, सुनील शरद,केश्वर सिंह,मनोज प्रजापति, कृष्ण कुमार,वरीय शिक्षक संजय कुमार यादव, बलजीत यादव, विश्वजीत इत्यादि ने हार्दिक बधाइयां दी है।

 

IBN24X7NEWS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here