गाजीपुर:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर सैदपुर नगर के वार्ड० संख्या 15 सुभाष नगर निषाद बस्ती में दिव्यांग राज कश्यप और शुक्कू निषाद को साल व कंबल पहानकर सम्मानित किया गया। राज कश्यप ने बताया कि लगभग पाँच माह पूर्व रोड दुर्घटना में उनका दोनो पैर चोटिल हो गया जिसके कारण उनका घुटने के नीचे का हिस्सा काटना पड़ा राज का उम्र अभी मात्र 18 साल है।
राज 12 की परीक्षा करीब था कि उसी समय उनका एक्सीडेंट हो गया जिसके कारण वो परीक्षा नही दे पाए और वो फेल हो गए। राज अभी पढ़ाई करना चाहते है।
फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने राज कश्यप को भरोसा दिलाया कि पूरी फाउन्डेशन टीम आपके साथ है। आप कभी अपने आप को अकेला नही समझना। अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने कहा कि राज कश्यप का दोनो पैर के घाव का स्थान अभी पूरी तरह सूखा नही है। घाव सूखने के बाद वो उनके दोनों पैरो का इलाज फाउन्डेशन से कराया जाएगा। इलाज होने के बाद राज एक आम व्यक्ति की तरह चलने फिरने लगेंगे। फाउन्डेशन के सदस्य अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग ने राज का मेडिकल सर्टिफिकेट चेक किया जो 100 परसेंट दिव्यांगता श्रेणी में था। अनूप जायसवाल ने उनका रेलवे पास बनवाने का भी भरोसा दिया।
बताया कि फाउन्डेशन की टीम हमेशा दिव्यांगों के मदद हेतु तत्पर रहेगी। आलोक जायसवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकलांग से दिव्यांग नाम देकर सभी दिव्यांगों का मनोबल और सम्मान बढ़ाया है।इस मौके पर सभासद हिमांशु सोनी गनपत, अंकित वर्मा, मनोज चौरसिया, अनिल जायसवाल, सूर्यांश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट राकेश पाण्डेय ibn24x7news ग़ाज़ीपुर
No comments:
Post a Comment