नामांकन का दौर जारी तीसरे दिन गड़हनी में पैक्स अध्यक्ष के 09 व सदस्य के लिये 81 लोगो ने किया पर्चा दाखिल - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, December 3, 2019

नामांकन का दौर जारी तीसरे दिन गड़हनी में पैक्स अध्यक्ष के 09 व सदस्य के लिये 81 लोगो ने किया पर्चा दाखिल

 

गड़हनी ( भोजपुर ) गड़हनी प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर के विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने तीसरे दिन नामजदगी का पर्चा भरा।बीडीओ तेजबहादुर सुमन ने बताया कि कुरकुरी पैक्स में अध्यक्ष पद हेतू कमल किशोर सिंह, बंगवा में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार सिंह रामा शंकर सिंह बड़ौरा में अध्यक्ष पद हेतु लाल मोहर सिंह और अजय कुमार सिंह बलिगाँव पैक्स अध्यक्ष के लिए राम लायक सिंह और निर्मल सिंह इंचरी से अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार सिंह गडहनी से अध्यक्ष पद के लिये अब्दुल क्यूम अंसारी ने सोमवार को नामजदगी का पर्चा भरा।

साथ हीं 81 उम्मीदवारों ने बिभिन्न पंचायतों से सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया। इस दौरान प्रखंड परिसर मे उम्मीदवारों के समर्थकों की काफी भीड पाई गई। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच प्रखंड के तीनो काउन्टरों पर शान्तिपूर्ण महौल मे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।निर्वाचन पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन उपनिर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र राम सतेन्द्र सिंह ऋषिकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद।इस बीच पूर्व मुखिया लव कुमार सिंह पूर्व मुखिया श्रीराम सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुअँर सिंह सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अमरेन्द्र कुमार मिश्र IBN24X7NEWS भोजपुर

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here