इंदौर के पालिया में कॉलोनाइजर की ऑफिस में गोली मारकर हत्या, पार्टनर भी घायल, मृतक केंद्रीय सेन समिति के अध्यक्ष थे - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, October 22, 2019

इंदौर के पालिया में कॉलोनाइजर की ऑफिस में गोली मारकर हत्या, पार्टनर भी घायल, मृतक केंद्रीय सेन समिति के अध्यक्ष थे

 

इंदौर-   सोमवार शाम इंदौर के पालिया में कॉलोनाइजर अरविंद परमार की उनके ऑफिस में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका पार्टनर भी इसमे घायल हुआ है। मृतक केंद्रीय सेन समिति इंदौर के अध्यक्ष थे।

मृतक का पूरा नाम अरविंद पिता मूलशंकर परमार निवासी व्यंकटेश विहार नगर इन्दौर था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अरविंद परमार द्वारा इंदौर जिले की ग्राम पालिया हैदर मे सुपरसिटी कालोनी का निर्माण किया जा रहा था।

उनके पालिया स्थित कालोनी के आफिस मे आज दो अज्ञात बदमाशों ने घुसकर उन पर गोली चलाई जिसमे उनकी मौत हो गई। इस दौरान आफिस मे मौजूद मनोज पटेल निवासी ग्राम पालिया हैदर भी गोली के छर्रों से मामूली रूप से घायल हो गए। वे इनके पार्टनर बताए जाते हैं।

वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों का कुछ ग्रामीणों द्वारा पीछा भी किया गया, किंतु वे मोटरसाइकिल पर भाग निकले। पुलिस इस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद व अन्य विवादों के बारे में छानबीन कर रही हैं। मृतक नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार के रिश्तेदार बताए जा रहे है, साथ ही वे केंद्रीय सेन समिति के अध्यक्ष थे।

सेन समाज इंदौर के अध्यक्ष अशोक सेन आदरणीय, सुभाष वर्मा, सुभाष परमार (प्रॉपर्टी), सतीश सेन आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट कंवलजीत सिंह ibn24x7news

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here